Thursday, October 22nd, 2026

25वें मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं

मुंबई
आईपीएल 2022 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हुआ। मुकाबले में कोलकाता के नीतीश राणा और आंद्र रसेल ने क्रमश: 54 और 49 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने शानदार 71 और एडेन मार्करम ने नाबाद 68 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। सीजन के 25वें मैच की समाप्ति के बाद ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर पांच मैचों में 272 रनों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। बटलर ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या से ऑरेंज कैप छीनी थी।
 
हार्दिक पांच मैचों में 228 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। हार्दिक ने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 52 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 87 रन की नाबाद पारी खेली थी। चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे पांच मैचों में 207 रनों के साथ तीसरे और गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल इतने ही मैचों में 200 रनों के साथ चौथे नंबर पर बरकरार हैं। उनके अलावा राजस्थान के शिमरन हेटमायर पांच मैचों में 197 रनों के साथ टॉप-5 में बने हुए हैं। 

 

#ऑरेंज कैप

Source : Agency

पाठको की राय