Thursday, October 29th, 2026

नीतीश के करीबी IAS की बिहार में फिर होगी एंट्री! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बनने की चर्चा

पटना

 बिहार मूल के ओडिशा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार सिंह (IAS Sanjay Kumar Singh) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) के प्रधान सचिव हो सकते हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने संजय को बिहार में अंतर राज्यीय प्रतिनियुक्ति का अनुरोध केंद्र से किया था।

1997 बैच के अधिकारी हैं संजय कुमार सिंह

संजय 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह ओडिशा सरकार में प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

पूर्व में भी संजय बिहार में अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर आ चुके हैं। नीतीश कुमार की सरकार में सात वर्षों तक काम कर चुके हैं।
नीतीश के करीबी हैं संजय

नीतीश कुमार के करीबी संजय पटना व गयाजी के जिलाधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव भी बनाया था।

नालंदा के रहने वाले हैं संजय कुमार सिंह

संजय कुमार सिंह नालंदा जिले के रहने वाले हैं। ओडिशा सरकार से उनकी विजिलेंस रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अंतर राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर बिहार के लिए विरमित कर दिया जाएगा। संभव है हफ्ते भर के भीतर वह बिहार आ जाएंगे।

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने उनके अंतर राज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए ओडिशा सरकार को लिखा था। ओडिशा सरकार की मंजूरी के बाद विजिलेंस रिपोर्ट मंगाई गई है।

 

#Nitish Kumar#close IAS officer

Source : Agency

आपकी राय

9 + 6 =

पाठको की राय