Thursday, October 22nd, 2026

नीतीश कुमार को हर 3 साल में आता है PM बनने का सपना : अमित शाह

चंपारण

पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर स्थित लोरिया बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली शुरू हो गई।  रैली के मंच से अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा सियासी हमला किया।  पश्चिम चंपारण से अमित शाह ने पूर्णिया में महागठबंधन की रैली के मंच पर मौजूद नीतीश कुमार पर सोनिया गांधी के चरणों में लेट जाने का आरोप लगाया।

अमित शाह ने कहा कि नितीश बाबू को हर 3 साल पर पीएम बनने का सपना आता है  इसलिए वह पाला बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जीवन भर कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। लेकिन, उनके अनुयाई नीतीश कुमार सत्ता सुख के लिए उसी कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी के चरणों में जाकर लेट गए।

अमित शाह बीजेपी के सहयोग से नीतीश कुमार ने राजद की महा जंगलराज की सरकार के खिलाफ वोट मांगा और सरकार भी बनाई।  लेकिन, नीतीश उसी लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए और उनके बेटों को मंत्री भी बनाया।

अमित शाह ने मंच से ऐलान किया कि अब आया राम गया राम बहुत हुआ। नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।  अमित शाह ने राजद और जदयू की तुलना तेल और पानी से की।  उन्होंने कहा कि आरजेडी तेल है तो राजद पानी।  दोनों का गठबंधन बिल्कुल बेमेल है। दोनों कभी साथ नहीं रह सकते।

 

 

#अमित शाह

Source : Agency

पाठको की राय