Wednesday, October 21st, 2026

नीतीश सरकार की स्पीकर से बदसलूकी मामले में कार्रवाई, लखीसराय SDPO का किया ट्रांसफर

लखीसराय
बिहार सरकार ने लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह आईपीएस अधिकारी और दानापुर के एसडीपीओ रहे सैयद इमरान मसूद को लखीसराय का नया एसडीपीओ बनाया गया है। गौरतलब है कि लखीसराय के एक मामले को लेकर विधानसभा में पिछले कई दिनों से सवाल-जवाब हो रहा था। वहां के पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। इसी मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बीच सदन में बहस हुई थी। गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस अफसर और अरेराज के एसडीपीओ अभिनव धिमन का तबादला इसी पद पर दानापुर किया गया है। वहीं रंजन कुमार अब अरेराज के एसडीपीओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 

#Nitish governmen

Source : Agency

पाठको की राय