Tuesday, October 20th, 2026

Nitish Cabinet : नई सरकार की पहली बैठक, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार प्रस्तावों पर लगी मुहर

पटना.

बिहार में नई सरकार यानी एनडीए 2.0 के बनने के बाद कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नई सरकार के गठन के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक थी। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल हुए। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का बजट सत्र की तारीख (पांच फरवरी) बढ़ने की सूचना मिली है।

वही कैबिनेट की बैठक में कुल चार प्रस्ताव पर मोहर लगे। इधर, सूचना यह भी मिल रही है कि भाजपा की ओर से वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा ने विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि नई सरकार बनने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर सभा का विश्वास नहीं रह गया है। इसलिए इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए।

सीएम नीतीश बोले- जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार
वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भाजपा के साथ पहले भी थे, बस बीच में कहीं चले गए थे। उन्होंने कहा कि हम बिहार के हित के लिए काम करते हैं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। दोबारा दल बदलने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

 

#Four proposals approved#chairmanship#Nitish Kumar#first meeting#new government

Source : Agency

पाठको की राय