Saturday, October 24th, 2026

भारत आने से बचने के लिए नीरव मोदी ने इंग्लैंड के हाईकोर्ट में की अपील

 नई दिल्ली 
भगोड़े हीरा काराबोरी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ हो चुका है। हाल ही में ब्रिटेन के गृह मंत्री ने इसकी मंजूरी भी दे दी थी। हालांकि उसने भारत आने और कार्रवाई से बचने की एक और कोशिश की है। नीरव मोदी ने ब्रिटेव के हाईकोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दाखिल की है। उन्होंने याचिका में कई दलीलें दी हैं। हालांकि उसे साबित करना नीरव मोदी के लिए चुनौती होगी।

नीरव मोदी ने बुधवार को ब्रिटेन के हाईकोर्ट में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील के लिए अपना प्रारंभिक आधार दायर किया है। इसमें उन्होंने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा भारत में अपने प्रत्यर्पण और 15 अप्रैल को ब्रिटेन के गृह सचिव प्रभा पटेल की मंजूरी को चुनौती दी है। नीरव मोदी की कानूनी टीम के अनुसार, अपील को सिद्ध करने के लिए आधार तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही दायर किए जाएंगे। फिलहाल ये अपील के प्रारंभिक आधार हैं।
  

 

#नीरव मोदी

Source : Agency

पाठको की राय