Friday, October 23rd, 2026

चार महिला सहित उन्नीस नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर
 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित सिलगेर में चार महिला सहित 19 नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि सिलगेर में कल सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम में आसपास के 400 ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर चार महिला सहित 19 नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन स्वरूप आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दस-दस हजार की प्रोत्साहन राशि वितरित की गयी है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय