Sunday, October 25th, 2026

झारखंड-सिंहभूम में 35 साल की विधवा सहित नौ लोग गिरफ्तार, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

सिंहभूम.

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में 24 साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में शनिवार को नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में 35 साल की विधवा महिला भी शामिल है। लगभग एक महीने पहले महिला और युवक का मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। जिसकी पहचान राजाराम सोरेन के रूप में बोड़ाम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत लायलयम जंगल से हुई। पुलिस अधीक्षक (शहर और ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में पता चला कि सोरेन के पास महिला का मोबाइल फोन था और वह उसे लौटाने में आनाकानी कर रहा था। इसको लेकर झगड़ा शुरू हो गया और युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। एसपी ने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया। सोरेन पटमदा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले दूसरे गांव का निवासी है और विधवा के घर अक्सर आता-जाता रहता था।

 

#Jharkhand-Singhbhum#Nine arrested#youth beaten murder

Source : Agency

पाठको की राय