Wednesday, October 21st, 2026

निक्की तंबोली पप्पी लव के साथ ओटीटी में रखेंगी कदम

मुंबई

बिग बॉस सीजन 14 और खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निक्की तंबोली फिल्म पप्पी लव के जरिए ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में वह एक पंजाबी एनआरआई का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं पप्पी लव के लिए बेहद एक्साइटिड हूं क्योंकि यह ओटीटी स्पेस में मेरी पहली फिल्म है। मेरा पंजाबी एनआरआई किरदार कुछ ऐसा है, जिसे मैं पहली बार निभा रही हूं। इस पर फैंस और ऑडियंस के रिएक्शन का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

उन्होंने आगे कहा, किरदार में ढलने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी। ओटीटी डेब्यू के लिए मैं हमेशा से सही रोल के ऑफर की तलाश में थी और मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन के नए फेज को शुरू करने का सही तरीका है। हरि संतोष द्वारा निर्देशित पप्पी लव में निक्की को एक्टर तनुज विरवानी के साथ लीड एक्ट्रेस के रूप में देखा जाएगा।

 

#Nikki Tambol

Source : Agency

पाठको की राय