Tuesday, October 20th, 2026

टाईगर ब्वॉय चेन्द्रु के स्मृति में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा शुरू

नारायणपुर
एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने प्लसवन के तत्वाधान में टाईगर ब्वॉय चेन्द्रु के स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया। यह प्रतियोगिता नारायणपुर जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष  पंकज जैन और मुक्ता रेस्टोरेंट के संचालक गजेन्द्र साहू के संयृक्त स्पॉसरशीप में किया जा रहा है। एसपी जायसवाल ने सद्भावना मैच के तहत नागरिक-11, नारायणपुर और जिला प्रशासन, नारायणपुर के बीच मैच की शुभारंभ किया। इस मैच में आईपीएस अक्षय कुमार की नेतृत्व वाली जिला प्रशासन की टीम विजयी रही। जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर मैंच की शुभारंभ किया गया इसके बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाड़  द्वारा चेन्द्रु ब्वाय के पारिवारिक सदस्यों को श्रीफल और सॉल भेंट किया गया। विदित हो कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले पॉच साल से खेल परिसर ग्राउण्ड, नारायणपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की लगभग 60-70 टीम भाग लेती है। खेल में सम्मिलित होने प्रत्येक टीम के लिये प्रवेश शुल्क 2500 रुपए निर्धारित है। इस स्पर्धा के विजेता टीम को 66,666 रुपए और उपविजेता टीम को 33,333 रुपए और ट्राफी प्रदान की जाती है।

 प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान एसपी  गिरिजा शंकर जायसवाल के साथ जिला पंचायत के सीईओ आईएएस  पोषण चन्द्राकार, डीएफओ शशीगानंदन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अक्षय कुमार (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नीरज चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत खाण्डे, आरआई  दीपक साव,  पंकज जैन (व्यापारी संघ के अध्यक्ष),  गजेन्द्र साहू (मुक्ता रेस्टोरेंट),  प्रमोद नेलवाड (नगर पालिका उपाध्यक्ष),  बोधन देवांगन, प्रदेश महासचिव (युवा कांग्रेस) कमलजीत आहूजा, व्यापरी संघ, रघु मानिकपुरी, (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) और  सुनील राठौर सहित चेन्द्रु ब्वॉय की धर्म पत्नी और उनके पारिवारिक सदस्य और जिले के गणमान्य नागरिको सहित सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता की शुभारंभ के दौरान एसपी जायसवाल ने चेन्द्रु ब्वॉय की धर्मपत्नी और उनके पारिवारिक सदस्यों को उनके हर जरूरतों खासकर शैक्षणिक जरूरतों की पूर्ति के लिये पुलिस विभाग को तत्पर रहने तथा हर संभव मदद के लिये सीधे पुलिस अधीक्षक से मिलने की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि बीसवीं सदी के 60 की दशक में चेन्द्रु ब्वाय, बस्तर मोगली और टाईगर ब्वाय चेंदरू के नाम से पूरी दूनिया में विख्यात रहे चेंदरू मंण्डावी, नारायणपुर के आईकॉनिक शख़्स रहे हैं जिनका निधन वर्ष-2013 में नारायणपुर में ही हुआ है। चेन्द्रु ब्वाय ने भारत सहित दूनिया के विभिन्न राष्ट्रों के प्रशासकों, पत्रकारों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया, जिनमें अमेरिका, जापान, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन के प्रशासक, पत्रकार और पर्यटक भी सम्मिलित रहे हैं। ये शख़्स न सिर्फ टाईगर को भौतिक रूप से सामने देखने वरन् टाईगर ब्वाय चेंदरू और उनके टाईगर की जीवन शैली के अध्ययन, अवलोकन और उनके साथ फोटो लेने आते थे। चेन्द्रु ब्वाय न सिर्फ बचपन से ही टाईगर को पाले थे वरन् वे बचपन से ही उनके साथ ही रहना, खाना और सोना भी करते थे ठीक वैसे ही जैसे हम आम जीवन में अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ जीवन व्यतीत करते हैं। चेन्द्रु ब्वाय को बस्तर के पहला भारतीय हॉलीबुड हीरो होने का भी गौरव प्राप्त है।

 

Source : Agency

पाठको की राय