नाईट स्किन केयर रूटीन
साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए लोग तमाम उपाय अपनाते हैं। गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, अनहेल्दी डाइट, स्किन की ओर लापरवाही, पॉल्यूशन और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा खराब हो सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात को सोने से पहले कुछ खास घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार आता है और स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।
सबसे पहले चेहरा धोएं: रात को सोने से पहले चेहरा धोना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे चेहरे पर मौजूद गंदगी, धूल-मिट्टी, ऑयल सब हट जाता है। बता दें कि रात के समय स्किन रीजेनरेट होती है, ऐसे में अगर त्वचा में किसी भी प्रकार की गंदगी होगी तो ये प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। इस वजह से डेड स्किन सेल्स से पीछा नहीं छूट पाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक रात को सिर्फ लोग यदि नॉर्मल पानी से भी चेहरा धोएंगे तो फर्क दिखाई देगा।
भाप लें: स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक थोड़ा पानी को एक बाउल में डालकर उबाल लें, अब अपने चेहरे को बर्तन के पास ले जाएं और सिर व कंधे को तौलिए से ढ़क लें। फेशियल स्टीम जिद्दी ब्लैकहेड्स और मुंहासों की परेशानी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। स्टीम में मौजूद मॉइश्चर और हीट पोर्स को खोलने में मदद करते हैं जिससे कीटाणु बाहर निकल जाते हैं।
शाम को पीयें ज्यादा पानी: त्वचा विशेषज्ञ के अनुसार शाम में करीब एक लीटर पानी पीने से सुबह चेहरे पर अलग निखार आता है। साथ ही, सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीयें।
रात के खाने का करें चुनाव: एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डिनर में लोग क्या खाते हैं, इसका स्किन पर बहुत असर होता है। बात जब खाने की आती है तो लोगों को ऑलिव ऑयल, टमाटर, ओटमील, डार्क चॉकलेट और ग्रीन टी को शामिल करें। ये सब एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो स्किन हेल्थ को बेहतर करने में मदद करते हैं। साथ ही, कोशिश करें कि रात के समय डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन बचने की, चीज़ या पाश्चराइज्ड डेयरी से दूरी बना लें।
एक्स्ट्रा पिलो का करें इस्तेमाल: कई बार आपने देखा होगा कि सुबह उठने पर आंखों में और चेहरे पर सूजन रहता है। इस परेशानी से बचने के लिए रात को एक अतिरिक्त तकिया सिर के नीचे रखें। एक्सपर्ट के अनुसार सिर को ऊपर करके सोने से सूजन बढ़ाने वाले फ्लूइड्स की कमी होती है। इसके अलावा, तकिये की क्वालिटी का ध्यान रखें, सिल्क फैब्रिक के तकिये पर सोएं।

पाठको की राय