Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में नाइट बाइक पेट्रोलिंग शुरू, डिप्टी CM के गृह जिले में रात में घूमने वालों की लगाई क्लास

कबीरधाम.

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में बीती रात से पुलिस ने नाइट बाइक पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया है। रात में घूमने वाले युवकों की पुलिस ने क्लास लगाई। दर्जन भर युवकों को उठक बैठक कराई गई। साथ ही लाठी मारकर दुबारा रात में घूमने नहीं निकले की बात कही है।

कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि लगातार लोगों से अपील किया जा रहा है कि रात में जबरदस्ती बाहर न निकले। इसके बाद भी कई युवा रात में ही घूमने निकल जाते है। ऐसे में आज रात को नाइट बाइक पेट्रोलिंग कर समझाइश दी गई है। जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आउटर एरिया में ऐसे लोगों की क्लास लगाई है। पुलिस ने इस तरह की गलती पर सार्वजनिक उठक बैठक कराकर छोड़ दिया है। शहर में किसी भी तरह से कानून तोड़ने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। शहर के सुनसान जगह पर नवयुवक-युवती और प्रेमी जोड़े बैठे रहते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। अपराध हमेशा सुनसान इलाकों में होता है। अक्सर इन इलाकों में आपराधिक घटनाएं नशे में होती हैं। आपराधिक तत्व अकसर इन जगहों पर घूमते रहते हैं। एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी है। फिलहाल, इन जगहों पर लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

 

#Chhattisgarh-Kabirdham#Night bike patrolling

Source : Agency

पाठको की राय