Sunday, October 25th, 2026

अमृतपाल सिंह के सहयोगी की मौत के बाद हालात पर NIA की नजर, लंदन भी गई थी टीम

नई दिल्ली

अमृतपाल सिंह के सहयोगी खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अवतार सिंह खांडा की मौत से जुड़ी जानकारियों पर एनआईए की पैनी नजर है। अवतार सिंह लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हिंसक प्रदर्शन का मुख्य आरोपी रहा है। एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसी की एक टीम पिछले दिनों लंदन मामले की जांच के सिलसिले में गई थी।

सूत्रों ने बताया कि अवतार सिंह खांडा लंदन में चल रहे खालिस्तानी आंदोलन का नेतृत्व कर रहा था। उसने हाल ही में भारतीय दूतावास पर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। माना जा रहा है कि अवतार की मौत से विदेश से चल रहे खालिस्तान आंदोलन को बड़ा झटका लगा है।

अवतार लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इसके बाद एनआईए लगातार उसे भारत लाने की कोशिश में जुटा था। खांडा एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था। अमृतपाल से पहले ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को चलाने वाले दीप सिद्धू से भी खांडा का अच्छा संपर्क था। अवतार सिंह का पूरा परिवार खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि अमृतपाल को पंजाब भेजने और वहां एक मुहिम चलाने के पीछे इसी शख्स का हाथ था।

अवतार सिंह खांडा पर भारतीय एजेंसियों की नजर काफी पहले से थी। लेकिन जब उसने भारतीय दूतावास पर हंगामा किया तो वह रडार पर आ गया। भारतीय एजेंसियां इस खालिस्तानी समर्थक के खिलाफ लगातार सबूत जुटाने में लगी थीं।

 

 

#अमृतपाल सिंह

Source : Agency

पाठको की राय