Wednesday, October 21st, 2026

अमेरिका में नियांटिक कम्पनी ने 230 कर्मचारियों की छंटनी की

वाशिंगटन
अमेरिका की सॉफ्टवेयर डवलपमेंट कम्पनी एवं पॉकेमोन गो बनाने वाली ‘नियांटिक’ ने अपने 230 कर्मचारियों की छंटनी की है। नियांटिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉन हैंके ने  कर्मचारियों को एक ईमेल में लिखा, 'कोविड के दौरान हमने जो राजस्व वृद्धि देखी, उसके मद्देनजर, हमने विकास को और अधिक आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए अपने कर्मचारियों की संख्या और संबंधित खर्चों में वृद्धि की, जिसे कंपनी के ब्लॉग पर भी पोस्ट किया गया था।

उन्होंने कहा कि राजस्व महामारी से पहले के स्तर पर वापस आ गया है और नई योजनाओं ने उतना राजस्व नहीं दिया है जितनी उम्मीद थी। उन्होंने लिखा, 'सर्वोच्च प्राथमिकता पोकेमॉन गो को मजबूत बनाये रखना और एक हमेशा के लिए खेल के रूप में विकसित करना है।' पोकेमॉन गो, नियांटिक की आमदनी बड़ा स्रोत है, जो 2020 से हर साल इन-ऐप खरीदारी में 01 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक कमा रही है।

हैंके ने कहा कि कंपनी मोबाइल गेम निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी और मिश्रित-वास्तविकता उपकरणों और एआर ग्लास के निर्माण पर भी ध्यान बढ़ाएगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय