Wednesday, October 21st, 2026

NIA ने बब्बर खालसा के 6 सदस्यों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्ली
 राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हरियाणा में एक वाहन से मई में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामदगी के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के 6 संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया है. एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि आरोप पत्र में शामिल किए गए आरोपियों में आतंकी संगठन के पाकिस्तान में रहने वाले हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा भी शामिल है, जिसने भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में हथियार भेजे थे.

अधिकारी ने कहा कि मामला शुरूआत में 5 मई को हरियाणा के मधुबन पुलिस थाने में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था. बाद में,एनआईए ने 24 मई को मामले को फिर से दर्ज किया.

कार में छिपाया गया था विस्फोटक
एनआईए ने कहा कि बरामद किए गए हथियारों की खेप एक कार में विशेष रूप से बनाई गई जगह में छिपा कर तेलंगाना के आदिलाबाद में पहुंचाई जानी थी. प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ ‘गोपी’, अमनदीप सिंह उर्फ दीपा, परमिंदर सिंह उर्फ पिंडर और भूपिंदर सिंह के पास से दो मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, 31 कारतूस, तीन आईईडी और 1.30 लाख रुपये नकद बरामद किये गये थे.

 

#NIA

Source : Agency

पाठको की राय