Saturday, October 24th, 2026

NIA ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मारे छापे

श्रीनगर
 राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की पुलवामा जिले के दो स्थानों सेथरगुंड और उगरगुंड में छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के कर्मियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के साथ तड़के इन स्थानों पर आवासीय भवनों पर छापे मारे। उन्होंने कहा कि ये छापे आतंकवाद के एक मामले में एनआईए की जांच का हिस्सा हैं। 

 

#NIA

Source : Agency

पाठको की राय