Sunday, October 25th, 2026

NIA ने जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर की छापेमारी 

श्रीनगर
 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में 14 स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए ने ये छापेमारी हाल ही में गिरफ्तार हुए लश्कर-ए-मुस्तफा के कमांडर आतंकी हिदायतुल्ला मलिक की गिरफ्तारी और 5 किलोग्राम विस्फोटक आईईडी (IED) के मिलने के बाद की है। जिस दिन जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर एक के बाद एक दो विस्फोट हुए थे, ठीक उसी दिन जम्मू में अलग-अलग जगहों पर आईईडी बरामद किए गए थे। इसी मामले की जांच को लेकर शनिवार (31 जुलाई) सुबह-सुबह एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए ने शनिवार को कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग, बनिहाल और जम्मू के सुंजवां समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी की। 

 

#NIA

Source : Agency

पाठको की राय