Wednesday, October 21st, 2026

बलिया मे प्रतिबिंबित संगठन सीपीआई माओवादी के सदस्य की गिरफ्तारी के मामले की जांच कर रही एनआईए

लखनऊ

बलिया में प्रतिबिंबित संगठन सीपीआई माओवादी के सदस्य की गिरफ्तारी के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यूपी सहित चार राज्यों में छापेमारी की।

इसी मामले में बीते साल 6 सितंबर को वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, देवरिया और आजमगढ़ मे छापा मारकर प्रमाण जुटाए गए थे। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में छापेमारी की गई गई है।

एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि प्रतिबंधित संगठन के कई सहयोगी संगठन देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे हैं। छापेमारी में एनआईए की टीम ने मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव, सीडी, मेमोरी कार्ड और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय