Thursday, October 22nd, 2026

68 PFI सदस्यों के खिलाफ NIA की चार्जशीट; बनाना चाहते थे भारत को इस्लामिक देश

नई दिल्ली  

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को केरल और तमिलनाडु में दो अलग-अलग मामलों में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 68 कार्यकर्ताओं के खिलाफ विशेष अदालतों में दो चार्जशीट दाखिल किए। एनआईए के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए अब तक पीएफआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुल चार आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। एनआईए ने पहला आरोप पत्र 13 मार्च को राजस्थान के जयपुर में और दूसरा आरोप पत्र 16 मार्च को तेलंगाना के हैदराबाद में दाखिल किया था।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ''केरल और तमिलनाडु में दाखिल आरोप पत्र के मुताबिक इन दो राज्यों में पीएफआई सबसे अधिक सक्रिय है। यह आरोप पत्र 2047 तक भारत में एक इस्लामी शासन स्थापित करने के अंतिम उद्देश्य के साथ हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए पीएफआई द्वारा रची गई अलग-अलग आपराधिक साजिशों से संबंधित है।''

कर्नाटक में भी दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

साल के शुरुआती महीने एनआईए ने 26 जुलाई, 2022 को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे गांव में बीजेपी के युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेतरू की हत्या के मामले में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 20 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने दावा किया इनका उद्देश्य समाज में आतंक फैलाना और लोगों में डर पैदा करना था।

 

 

#68 PFI सदस्यों

Source : Agency

पाठको की राय