NHM Recruitment: ANM पदों पर होने वाली भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की क्या है अंतिम तारीख
इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश में ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी के पांच हजार पदों पर आयोजित की गई भर्ती की आवेदन प्रक्रिया बीते 30 सितंबर को पूरी हो चुकी थी। अब इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत दूसरे चरण में होने वाले डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की भी शुरुआत कर दी गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन ने ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी के रिक्त चल रहे 5,000 पदों को संविदा के आधार पर भरे जाने के लिए 15 सितंबर से आवेदन की शुरुआत की थी जिसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर थी। इस भर्ती में उम्मीदवारों को चयनित करने के लिए सबसे पहले आवेदनकर्ताओं के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना था, जिसकी शुरुआत की जा चुकी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपी एनएचएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश के जरिए प्रदेश में 5,000 सहायक नर्स मिडवाइफरी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से होकर गुजरना था, जिसकी शुरुआत की जा चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से हाल ही में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया को शुरू किए जाने को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी की गई थी। जारी नोटिस के मुताबिक दस्तावेजों का सत्यापन 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के मध्य संबंधित जनपद में किया जाना है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संपर्क करना होगा।

पाठको की राय