मनरेगा की योजनाओं का परफारमेंस सुधारेंगे एनजीओ
भोपाल
महात्मा गांधी राष्टÑीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यो और योजनाओं में गुणात्मक सुधार लाने, नवीन और उन्नत प्रक्रियाओं, प्रणालियों, तकनीकों का उपयोग कर ज्यादा बेहतर परिणाम लाने के लिए मनरेगा में नालेज पार्टनर तैनात किए जाएंगे। वैज्ञानिक ,विशेषज्ञ, दक्ष सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और एनजीओ की सेवाएं इसके लिए सलाहकार के रुप में ली जाएंगी।
मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अकुशल वयस्क श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए गांवों में स्थायी परिसम्पत्तियों का सृजन एवं प्राकृतिक संसाधनों को विकसित कर ग्रामीणों के आय अर्जन और आजीविकास के साधन विकसित किए जाने है ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। वर्तमान में इसके अंतर्गत चल रही योजनांओं में खेल मैदान, शांतिधाम, सड़के एवं पहुंच मार्ग,आंगनबाड़ी भवन, ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, पशु रोड, शाला बाउंड्री वाल के काम और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के काम,उद्यानिकी और वानिकी कार्य, भूमि विकास कार्य, चारागाह विकास के काम किए जा रहे है।
मनरेगा के कामों के क्रियान्वयन और उनमें सुधार के लिए नवीन उनत प्रक्रियाओं, प्रणालियों और तकनीकों को शामिल किया जाएगा। प्राकृतिक संसाधन प्रबंध्न हेतु नवीन और उन्नत प्रणालियों और तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। मनरेका के कामों के परिणामों के विश्लेषण और प्रभवो का आंकलर करना। ग्रामीण समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उनका सशक्तिकरण , वानिकी एवं उद्यानिकी कार्यो हेतु आवश्यक आदानो की आपूर्ति और उत्पादों के मूल्य संवर्धन तथा विपण हेतु प्रदायकर्ताओं के नेटवर्क का विकास,ग्राम स्तरीय संगठनों का विकास,बाजार का विश्लेषण और चिन्हांकन, बुनियादी ढांचे का विकास ,सुविधाओं और व्यवस्थाओं को जुटाने का काम।

पाठको की राय