Friday, October 23rd, 2026

एनजीओ कार्यकतार्ओं को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया जाए - कन्हैया

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि कोरोना की इस विभीषिका में प्रथम चरण से लेकर आज तक प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले सामाजिक संगठनों (एनजीओ) के कार्यकतार्ओं को फ्रंट लाईन वर्कर घोषित कर वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान की जाए।

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि प्रत्येक जिला कलेक्टरों के पास कोरोना काल में मदद करने वाले सामाजिक - व्यवसायिक संगठनों की सूची उपलब्ध है उस सूची के आधार पर उन्हें वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने कहा की इन संगठनों ने प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने, भोजन उपलब्ध कराने, आॅक्सीजन सेवा, सूखा राशन, प्लाज्मा, दवाओं से लेकर कोविड सेंटर सहित अन्य सभी प्रकार की मदद उपलब्ध कराई है। फील्ड में जाकर यह सारा कार्य करने वाले लोगों को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किए जाने की आवश्यकता है।

 

#एनजीओ

Source : Agency

पाठको की राय