Wednesday, October 21st, 2026

नि:शुल्क दवा वितरण में टास्क फोर्स को मदद कर रहे रायपुर के एनजीओ

रायपुर
कोरोना संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व एनजीओ की टीम संभावित मरीजों की पहचान करने विभिन्न बस्तियों का दौरा कर रही है,विशेषकर झुग्गी बस्तियों में पहुँचकर यह टीम सर्दी, खांसी जैसे सामान्य लक्षण से पीड़ित लोगों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करा रही है।

कलेक्टर  सौरभ कुमार के निर्देश पर रायपुर जिले में ऐसे मरीजों के चिन्हांकन के लिए कार्य दलों ने विभिन्न बस्तियों का भ्रमण किया। ऐसे ही अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जोन क्र.-4 के भगवतीचरण वार्ड के अरविंद नगर व कुंदरा पारा बस्ती में आज टास्क फोर्स के साथ स्वयंसेवी संस्था सौभाग्य फाउंडेशन के वॉलिंटियर्स ने आवश्यक दवा की किट भी संभावित मरीजों को उपलब्ध कराई।

फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पांडे के साथ अंकित निहाल, अनीता बोए सहित वॉलिंटियर्स ने कई झुग्गी-बस्तियों में जाकर ऐसे लोगों को जो सामान्य बुखार, सर्दी, खांसी जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं उन्हें कोरोना से बचाव हेतु मेडिसिन किट नि:शुल्क वितरित की और उन्हें दवा के सेवन के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्र में भी रायपुर नगर निगम के सभी जोन में विभिन्न महिला समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य एवं नगर निगम की जोन टीम दवाओं के वितरण व कोरोना मरीजों के चिन्हांकन में जुटी हुई है।

 

#NGO

Source : Agency

पाठको की राय