Thursday, October 22nd, 2026

NEZ VS IND के आज मैच का मजा हो सकता है खराब मौसम

धर्मशाला.

क्रिकेट विश्व कप में रविवार को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। 20 साल से भारतीय टीम ने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई मैच नहीं जीता है। टीम इंडिया का मौजूदा प्रदर्शन देखते हुए कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड को पटखनी देने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है। हालांकि यह भी अहम है कि भारतीय टीम की तरह न्यूजीलैंड भी इस विश्व कप में अपराजेय है।

दोनों टीमें अब तक खेले गए 4-4 मुकाबले जीती हैं। किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को आखिरी जीत 2003 में मिली थी। तब सौरव गांगुली कप्तान थे और भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट के मात दी थी। इसके बाद हुए हर आईसीसी इंवेंट (टेस्ट चैंपियनशिप, टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप) में भारत को हार ही मिली है। आखिरी बार दोनों टीमों का मुकाबला दुबई में हुए टी-20 विश्व कप 2021 में हुआ था। वनडे इंटरनेशनल की बात की जाए तो भारतीय टीम हावी है। दोनों टीमों ने अब तक 116 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 58 और न्यूजीलैंड 50 मैच जीते हैं। शेष में नतीजा नहीं निकला है। वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा है। दोनों टीमों में वनडे विश्व कप में 9 बार भिडंत हुई है। न्यूजीलैंड को 5 में और भारत तो तीन में जीत मिली है। वनडे विश्व कप में आखिरी बार 2019 के सेमीफाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। तब न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी।

मौसम का विवरण
धर्मशाला में 22 अक्टूबर को दोपहर 2 के लगभग 23 डिग्री सेल्सियल का तापमान रहेगा। शाम को धर्मशाला में बारिश की संभावना 64 प्रतिशत है।

 

#NEZ VS IND

Source : Agency

पाठको की राय