Wednesday, October 21st, 2026

अगला टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर शुरू होगा और13 नवंबर फाइनल

मुंबई
 इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने अगले टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी और 13 नवंबर को फाइनल मुकाबले के साथ इसका समापन होगा। यूएई (UAE) में रविवार को ही टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) का शानदार समापन हुआ है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) को 8 विकेट से हराकर पहली बार यह खिताब जीता।

इन 7 शहरों में खेल जाएंगे मुकाबले:

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले 7 शहरों में खेले जाएंगे। इनमें एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी शामिल हैैं। इन सातों मैदानों पर कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में और दूसरा 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 13 नंवबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

विजेता-उपविजेता समेत इन 8 टीमों के मिलेगा सुपर 12 में सीधा प्रवेश:

टी20 वर्ल्ड कप 2022 () की मेजबान और टी20 वर्ल्ड कप 2021 की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता न्यूजीलैंड को सुपर 12 में सीधा प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा टीम इंडिया (Team India), पाकिस्तान (Pakistan), इंग्लैंड (England), अफगानिस्तान (Afghanistan), बांग्लादेश (Bangladesh) और साउथ अफ्रीका (South Africa) को भी सुपर 12 में सीधा प्रवेश मिलेगा। वहीं नामीबिया (Namibia), स्कॉटलैंड (Scotland), दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज (West Indies) और 2014 की चैंपियन श्रीलंका (Sri Lanka) पहले दौर में खेलेगी। इसके अलावा क्वालीफायर के जरिए चार और टीमें उनसे जुड़ेंगी।

आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटली ने कहा, "हम ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी इवेंट्स की वापसी को लेकर उत्सुक हैं और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए सात मेजबान शहरों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 2020 में ICC महिला T20 विश्व कप की सफलता और दो साल के स्थगन के बाद अब हमारी नजर 2022 के आयोजन की योजना बनाने पर है। 12 टीमों के साथ पहले से ही लाइन-अप में पुष्टि की गई है।"

 

#टी20 वर्ल्ड कप

Source : Agency

पाठको की राय