Sunday, October 25th, 2026

बड़े शहरों की तर्ज पर वनांचल में भी अब न्यूमार्ट

जशपुर
छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के द्वारा लगातार लोगो को रोजगार से जोड़कर उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत् ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसस वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। इसी कड़ी में जशपुर जिले के विकासखंड जशपुर में बांकी टोली निवासी श्री भुनेश्वर कुमार भगत को विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ प्रदान करते हुए उन्हें 2 लाख रुपए का ऋण डेली नीड्स शॉप संचालन हेतु प्रदाय किया गया है।

जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा मार्जिन मनी 50,000 रुपए अनुदान के रूप में दिया गया। ऋण स्वीकृति के पश्चात् उन्होंने पैलेस रोड बाकीटोली जशपुर में अपना न्यूमार्ट राशन दुकान खोली। जशपुर नगर के लिए यह एक नया व्यवसाय था, जहां ग्राहक स्वयं आपनी डेली नीड्स की वस्तुएं बास्केट में चुनकर खरीदतें है, जिसके कारण ग्राहकों को उनका मार्ट पसंद आने लगा है। आज भुनेश्वर की शुद्ध मासिक आय लगभग 30 हजार रुपए है, जिससे वह बैंक की किस्त नियमित रूप से चुका रहे है। उनके दुकान में 02 लोगों को भी रोजगार दिया गया है। आज वे बहुत खुश है कि उनके साथ और परिवारों का भरण पोषण हो रहा है।

श्री भुनेश्वर कुमार भगत बताते है कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोरबा से प्राप्त की। इसके बाद वे पॉलीटेक्निक रायगढ़ इलेक्ट्रिकल ब्रांच में डिप्लोमा किया। पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात् वे रोजगार की तलाश कर रहे थे। उन्हें व्यवसाय करने में अत्याधिक रूचि थी। जिस पर उन्होंने उद्योग विभाग के योजनाओं के बारे में जानकारी ली और मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के तहत् न्यूमार्ट (डेली नीड्स शॉप) खोलने के लिए आवेदन किया। विभाग के माध्यम से उन्हें ऋण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें अनुदान के संबंध में भी बताया गया। उन्होने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत न्यूमार्ट (डेली नीड्स शॉप) खोलने के लिए ऋण हेतु आवेदन किया। उनका ऋण प्रकरण यूको बैंक, शाखा जशपुर नगर प्रेषित किया गया। जहाँ ब्रांच मैनेजर ने उसका प्रकरण स्वीकृत कर दिया। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

 

#Newmart

Source : Agency

पाठको की राय