Thursday, October 22nd, 2026

बचेली में नव पदस्थ जिला दंडाधिकारी नेताम स्वच्छता को लेकर सजग

बचेली

लौह नगरी बचेली में नव पदस्थ एसडीएम आनंद राम नेताम ने कमान संभालते ही नगर की स्वच्छता के लिए अपनी कमर कसी है। स्वच्छता के लिए शुक्रवार को बचेली पालिका में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव एवं पार्षद फिरोज नवाब,रीना दुर्गा,दमयंती साहू अर्चना उईके एल्डरमैन ब्रह्मा और सुशीला नियाल के साथ चैंबर आफ कामर्स  बचेली के उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी मंत्री विक्रम अग्रवाल के साथ पालिका अधिकारी देवेंद्र पहाड़ी के साथ कर्मचारी प्रधान जी और हेमंत मंडावी और विश्वजीत मलिक उपस्थित थे।

एसडीएम आनंद नेताम विशेष बैठक में बचेली शहर को पॉलिथिन मुक्त करने  गंभीरता से विचार विमर्श किया और इसके लिए वे व्यापरीयो की और से उनके पदाधिकारी को बुलाया। इसके बाद वे स्वयं बाजार के बीच सभी व्यापारियों के साथ बैठक करने का आश्वाशन भी दिया और पॉलिथिन को लेकर बेहद सजग जिला द्डाधिकारी ने पॉलिथिन के उपयोग को पूरी तरह प्रतिबंध के साथ सजा का प्रावधान को भी विस्तार से बताया। इस बैठक के पश्चात पालिका अध्यक्ष ने आभार जताया और एसडीएम को ये आश्वासन भी दीए की आपकी इस सजगता के लिए पालिका प्रशासन के साथ सभी जनप्रतिनिधि आपके साथ सदेव सहयोगात्मक रहेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय