Sunday, October 25th, 2026

नवपदस्थ कलेक्टर चंदन ने किया पदभार ग्रहण

जगदलपुर
बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार ने आज पदभार ग्रहण किया। चंदन कुमार 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। इन्होंने बस्तर जिले में पदभार ग्रहण करने के पूर्व कांकेर तथा सुकमा जिले में कलेक्टर, राजनांदगांव तथा कांकेर जिले में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बस्तर तथा कांकेर जिले में अनुविभागीय दण्डाधिकारी के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय