Friday, October 23rd, 2026

पटना में नवनिर्वाचित मुखिया की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

पटना
बिहार में पंचायत चुनाव के बीच पटना में एक नवनिर्वाचित मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना जानीपुर थाना इलाके के रामपुर फरीदपुर पंचायत की है। मृतक मुखिया का नाम नीरज कुमार है जिसने 15 नवम्बर को हुए चुनाव में मुखिया पर पर जीत दर्ज किया था। नीरज कुमार आज मंगलवार की सुबह अपने ऑफिस के पास बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और नीरज पर अंधाधूंध फायरिंग कर दी। नीजर कुमार को तीन गोलियां लगी। घटना के बाद इलाके के  लोगों ने जमकर बबाल मचाया।

हत्या की वजह चुनावी रंजिश तो नही
मृतक मुखिया नीरज कुमार की एक महिला रिश्तेदार ने बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे मुखिया नीरज कुमार घर से नाश्ता करके निकले थे। वे अपने ऑफिस के पास बैठे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार अपराधी उनके नजदीक पहुंचे और उनपर फायरिंग शुरु कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए ऑफिस पर पहुंचे तो अपराधियों को भागते देखा। लोगों ने उन्हें पकड़ने के लिए हल्ला किया तो वे हथियार लहराते हुए फरार हो गये। इस घटना में मुख्य नीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज कुमार ने लगातार दूसरी बार रामपुर फरीदपुर पंचायत चुनाव जीतकर मुखिया का पद हासिल किया था। चुनावी रंजिश को लेकर ही उनको गोली मारे जाने की चर्चा है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। घटना के बाद गांव के लोग काफी उग्र हो गए और पुलिस के सामने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दिया है।

मुखिया बनते ही साले की हो गयी थी मौत
बताते चलें कि सातवें चरण में 15 नवंबर को रामपुर फरीदपुर पंचायत में मतदान हुआ था। 17 नवंबर को हुई मतगणना में उन्होंने मुखिया पद पर जीत दर्ज किया था। जीजा नीरज कुमार की जीत पर साला सतीश कुमार 17 नवंबर को  फरीदपुर गांव में बीच रोड पर डीजे बजाकर डांस कर रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

 

 

#Newly elected headman

Source : Agency

पाठको की राय