Thursday, October 22nd, 2026

नवनियुक्त कुलपति चंदेल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ चंदेल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों की बेहतरी हेतु राज्य शासन द्वारा संचालित विकास योजनाओं में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान, नवाचार, किसान उपयोगी कृषि प्रौद्योगिकी के विकास और उनका किसानों तक विस्तार करने में कृषि विश्वविद्यालय ने अहम योगदान दिया है। बघेल ने आशा व्यक्त की कि डॉ चंदेल के नेतृत्व में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सफलता की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा और छत्तीसगढ़ के किसानों की बेहतरी में अहम भूमिका निभाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय