Monday, October 19th, 2026

नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

भोपाल

नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह ने आज जनसम्पर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। निवृत्तमान आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने चार्ज सौंपा और नवागत आयुक्त को विभागीय गतिविधियों और कार्य-प्रणाली की जानकारी दी। आयुक्त सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। संचालक आशुतोष प्रताप सिंह, अपर संचालक सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चौधरी सहित संचालनालय के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

#राघवेन्द्र कुमार सिंह

Source : Agency

पाठको की राय