Wednesday, October 21st, 2026

न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिरे, लेकिन स्कोर 18 ओवर में 180 के पार

नई दिल्ली.

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हैमिल्टन में खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान की टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। खबर अपडेट होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बना लिए हैं। फिन एलन ने तूफानी 71 रनों की पारी खेली।

पहला मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम ने जीता था। ऐसे में पाकिस्तान की टीम हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच को पाकिस्तान की टीम जीतती है तो सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो जाएगी। अगर पाकिस्तान की टीम ये मैच हार जाती है तो फिर सीरीज जीतना कठिन होगा। टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। फिन एलन और डेवन कॉनवे ने तूफानी शुरुआत टीम को दिलाई। हालांकि, पावरप्ले के आखिरी ओवर में आमिर जमाल की गेंद पर कॉनवे आउट हो गए। केन विलियमसन 15 गेंदों में 26 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। पाकिस्तान को दूसरी सफलता उस्मा मीर ने दिलाई। उन्होंने फिन एलन को 74 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। 41 गेंदों में एलन ने 7 चौके और 5 छक्के जड़े। तीसरे विकेट के लिए पाकिस्तान को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। अब्बास अफरीदी ने डेरिल मिचेल को 17 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:

सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ

 

#New Zealand#crossed 180#4 wickets#Finn Allen 71 runs.

Source : Agency

पाठको की राय