Wednesday, October 21st, 2026

भूकंप के झटकों से थर्राया न्यूजीलैंड, तीव्रता 7.2 दर्ज की गई

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में आज सुबह भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार यह भूकंप आज सुबह 6.11 बजे महसूस किया गया है। भूकंप के झटके न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड के करीब में महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक इस भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
 

 

#भूकंप के काफी तेज झटके महसूस

Source : Agency

पाठको की राय