Monday, October 19th, 2026

न्यूयॉर्क की लग्जरी मैंडारिन ओरिएंटल होटल 729 करोड़ रुपये में खरीदी

नई दिल्ली
देश के सबसे धनी कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने न्यूयॉर्क की लग्जरी होटल मैंडारिन ओरिएंटल को 729 करोड़ रुपये (9.81 करोड़ डॉलर) में खरीद लिया है। कंपनी का अमेरिका में यह बड़ा अधिग्रहण है।

2003 में बनी मैंडारिन ओरिएंटल होटल न्यूयॉर्क के कोलंबस सर्कल स्थित एक आलीशान होटल है। यह सेंट्रल पार्क और कोलंबस सर्कल के ठीक पास है। इस अधिग्रहण के बारे में आरआईएल ने स्टॉक एक्सचेंजों को आवश्यक जानकारी दी है।

 

#Mandarin Oriental Hotel

Source : Agency

पाठको की राय