Sunday, October 25th, 2026

विरोध का नया तरीका...भाजयुमो ने राह चलते लोगों को थमाया लॉलीपॉप

रायपुर
शहर के चौक चौराहों पर आज अजीबोगरीब नजारा लोगों को देखने मिला जब भाजयुमो के कार्यकर्ता सड़क पर वाहन चला रहे लोगों को रोकते और हाथ में लालीपाप थमा देते। पहले तो लोगों को माजरा समझ नहीं आता लेकिन बाद में जब पोस्टर पढ़ते तो पता चलता है कि राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का यह एक हिस्सा हैं जिसमें बता रहे हैं कि -झूठे वादों में फंस जाओगे तो लॉलीपॉप पाओगे-। गुरुवार को रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने पोर्टेबल लाउडस्पीकर लगाकर नारेबाजी की। भाजयुमो ने सरकार के बेरोजगारी भत्ता देने के वादे को याद दिलाया। साथ ही चौक-चौराहों पर युवाओं को लॉलीपॉप बांटे।

भाजयुमो नेताओं ने कहा, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। 30 महीने बाद भी सरकार यह वादा पूरा नहीं कर पाई। युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। सरकार केवल लॉलीपॉप दे रही है। हम भी लॉलीपॉप बांटकर प्रतीकात्मक विरोध कर रहे हैं। बताने की कोशिश हैं, कि कांग्रेस के झूठे वादों में फंसकर केवल लॉलीपॉप ही मिलेगा। दो दिन पहले आम आदमी पार्टी ने रायपुर के घड़ी चौक, तेलीबांधा तालाब और आमानाका में इसी तरह का प्रदर्शन किया था। इधर कांग्रेस प्रवक्ता ने इस प्रदर्शन को बचकानी हरकत करार देते हुए कहा कि भाजपा व आप पार्टी दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं।

 

#people on the way

Source : Agency

पाठको की राय