Monday, October 19th, 2026

जारी हो गई नई वोटर लिस्ट, कन्नौज में 50 हजार नए वोटर बढ़े

कन्नौज
विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले विधानसभा वोटर लिस्ट का प्रकाशन हो गया है। कुल 12 लाख 67 हजार 903 वोटर हो गए हैं। सबसे अच्छा जेंडर रेसियो कन्नौज सदर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र का है। दूसरा नंबर छिबरामऊ और तिर्वा फिसड्डी निकली है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले का जेंडर रेसियो 856 है। यानि एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 856 महिला वोटर बन गए हैं। नवम्बर 2021 में यह संख्या 841 ही थी। उन्होंने बताया कि कन्नौज विधानसभा में 875, छिबरामऊ में 849 और तिर्वा में 844 जेंडर रेसियो निकला है। बुधवार को सभी 1581 बूथों, तहसील और जिला निर्वाचन कार्यालय में नई वोटरलिस्ट आ गई। इसे लोगों ने निशुल्क रूप से देखा। अपना नाम देखकर नए मतदाताओं ने खुशी भी जताई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपना या परिवार का नाम तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में देख सकता है।
 

 

#New voter

Source : Agency

पाठको की राय