Monday, October 19th, 2026

नई टाटा स्काई लिफ्ट मशीन पहुंची दुर्ग नगर निगम

दुर्ग
नगर पालिक निगम परिसर में विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोविया के साथ  डाटा स्काई लिफ्ट हाइड्रोलिक मशीन का पूजा पाठ कर शुभारंभ किया गया। मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,एल्डरमेन राजेश शर्मा,अजय गुप्ता, सहायक अभियंता आरके जैन,भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, वीरेंद्र ठाकुर,गैरेज प्रभारी शौयब अहमद,सूरज सारथी,गुड्डू यादव समेत अन्य  मौजूद थे।

ट्यूबलर पोल व हाई मास्क लाइटों का जो लंबे समय से बंद है अब जल्द सुधरेगा,निदान 1100 में  मिली बन्द लाइटों की शिकायत जनप्रतिनिधियों और आम जन की शिकायतों का जल्द होगा निराकरण। 13 मीटर अधिक तक ऊँचाई तक खंबो में विद्युत संधारण कार्य करने की क्षमता हाइड्रोलिक मशीन रखती है,जो कि बिजली विभाग में कार्य हेतु उपयोग की जाएगी। शहर के खम्बो में बिजली से कोई भी समस्या जिसे की हाइटेंशन वायर,बिजली खंबो का निराकरण मशीन के माध्यम से किया जा सकता है। इसमें शहर के स्ट्रीट लाइट की संख्या 20 हजार व ट्यूबलर पोल एवं हाई मास्क लाइटों के बन्द शिकायत का जल्द होगा निदान। हाइड्रोलिक मशीन में बीएस - 6 डीजल वाहन है।

 

Source : Agency

पाठको की राय