Tuesday, October 20th, 2026

प्रदेश पुलिस में आरक्षकों की भर्ती के लिए अब अंक के नए नियम ,फिजिकल टेस्ट में भी मिलेंगे 50% नंबर

भोपाल

प्रदेश पुलिस में आरक्षकों की भर्ती के लिए अब अंक के नए नियम बन गए हैं। नए नियमों के तहत अब शारीरिक परीक्षा के भी 50 फीसदी अंक इन्हें मिलेंगे। पहले सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर ही पुलिस भर्ती में चयन होता था और शाराीरिक परीक्षा में बस फीट होना ही जरुरी होता था, लेकिन अब इस साल होने वाली साढ़े सात हजार आरक्षकों की भर्ती में ऐसा नहीं होगा। पुलिस आरक्षकों की भर्ती में अब 50 फीसदी अंक शारीरिक परीक्षा के दिए जाएंगे। दरअसल इस व्यवस्था को  ग्रामीण क्षेत्र के युवा एवं शारीरिक रूप से मजबूत लोगों को पुलिस में आने के अवसर बढ़ाने वाला माना जा रहा है। अगली पुलिस आरक्षक भर्ती में नई व्यवस्था से ही चयन किया जाएगा।

इनसे तय होंगे अंक
शारीरिक परीक्षा के अंक के लिए चार इवेंट आयोजित होंगे। जिसमें 800 मीटर की लंबी दौड़, 100 मीटर की दौड, लंबी कूद , गोला फेंक में अंक दिए जाएंगे। इन चारों इवेंट में 100 नंबर में से अभ्यर्थी को नंबर दिए जाएंगे। जबकि सौ नंबर की लिखित परीक्षा होगी। यानि लिखति और शारीरिक परीक्षा के 200 नंबर में से अब आरक्षक का चयन किया जाएगा। इस साल सरकार ने साढ़े सात हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में अब अंक देने की यही नई व्यवस्था होगी।

पहले भी थी यह व्यवस्था
पहले भी पुलिस आरक्षक भर्ती में शारीरिक परीक्षा के नंबर दिए जाते थे। तब भी 800 मीटर लंबी दौड, 100 मीटर की दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक इन चारों इवेंट के नंबर दिए जाते थे, लेकिन उसमें पुलिस अफसरों पर भर्ती को लेकर आरोप लगते रहते थे। इसके चलते बाद में यह व्यवस्था बदल कर व्यापमं से लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाने लगी थी।

 

#आरक्षकों की भर्ती

Source : Agency

पाठको की राय