Thursday, October 22nd, 2026

वित्त विभाग द्वारा की गई 40035 पदों पर नवीन भर्ती

रायपुर
भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने वित्त विभाग द्वारा 18 दिसंबर 2018 से 8 फरवरी 2022 तक किन-किन विभागों को किन-किन श्रेणी के कितने पदों की भर्ती हेतु स्वीकृति प्रदान की गई हैं का मामला बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठाया। जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन को बताया कि वित्त विभाग द्वारा 18 दिसंबर 2018 से 8 फरवरी 2022 तक प्रथम श्रेणी के 1725, द्वितीय श्रेणी के 4176, तृतीय श्रेणी के 28088 एवं चतुर्थ श्रेणी के 6046 कुल 40035 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

 

#Finance Department

Source : Agency

पाठको की राय