Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, लगातार 109 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत

नई दिल्ली
रोजाना की तरह आज भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। यह शुक्रवार भी राहतभरा है। घरेलू स्तर पर आज  लगातार 109 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। आज  देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।

नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भोपाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय