Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, ना कोई वृद्धि की है और ना ही कोई कटौती

नई दिल्ली
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज फिर राहत भरी खबर आई है। आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने कीमतों में ना कोई वृद्धि की है और ना ही कोई कटौती हुई है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर बरकरार हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल (Petrol Price Mumbai) के लिए आज 120.51 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, डीजल (Diesel Price Today) 104.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।


वैश्विक अर्थव्यवस्था के इस साल लगभग 3.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने के अनुमान बीच कच्चे तेल का निर्यात करने वाले अरब देश ऊर्जा की ऊंची कीमतों के कारण चांदी काट सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्थिति से अरब देशों की अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होंगी और उनका वित्तीय भंडार बढ़ेगा। वहीं अन्य देशों को इस स्थिति के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय