पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली
Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने आज शनिवार 7 मई के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दिए हैं। आज पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर हैं। बता दें कि आज लगातार 30 वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी लोगों को पेट्रोल-डीजल (Petrol diesel rate today) की बढ़ती कीमतों से एक महीने से राहत है।
सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल
देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये लीटर है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये/लीटर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol price today) 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel price today) 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये लीटर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.12 रुपये और 99.83 रुपये लीटर है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये लीटर बिक रहा है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.93 रुपये लीटर और डीजल 105.34 रुपये लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 101.16 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 116.23 और 101.06 रुपये प्रति लीटर है।

पाठको की राय