Monday, October 19th, 2026

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज एक और मंगलवार राहतभरा रहा। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आज सुबह 6 बजे जारी हुए। आईओसी के नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में तो सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है।  जबकि,  महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई  (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58)  से भी महंगा है।
 

5 राज्यों में चुनावी बिगुल फुंक चुका है और पेट्रोल-डीजल के भाव पर चुनावी दांव लगना तय है। आज 69वें दिन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। चुनावों को देखते हुए तेल के दाम घट तो सकते हैं पर बढ़ने की संभावना कम ही नजर आ रही है। पहले की तरह इस बार भी चुनाव के बाद ही पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम में बढ़ोतरी होगी।

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय