Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष और आम जनता के निशाने पर भले ही मोदी सरकार हो, लेकिन विश्व बैंक ईंधन की कीमतों को काबू करने के भारत के कदम का स्वागत कर रहा है।  16 दिन से पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी बड़ी राहत है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार को ईंधन के नए रेट जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के आज जारी नए रेट (Petrol-diesel price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार 16वें दिन भी कीमतें स्थिर हैं। आज भी सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये है। और आज हम यह भी समझेंगे कि आखिर पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल-डीजल इतना सस्ता क्यों है? जबकि, देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं, डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.68 रुपये प्रति लीटर है।

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय