Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, आज नहीं हुआ इजाफा

नई दिल्ली 
गुरुवार को भी आम आदमी को राहत मिली है, आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। तेल कंपनियां पिछले हफ्ते से एक दिन छोड़कर तेल के दाम बढ़ा रही थीं इसलिए बुधवार को जब तेल के दाम नहीं बढ़ें थे तो अनुमान जातया जा रहा था कि आज जरूर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मालूम हो कि मंगलवार को डीजल की कीमत 29 से 31 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी थी। गौरतलब है कि तेल के दामों में इजाफा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से हो रहा है।

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय