पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, आज तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं, आज तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि मुंबई में पेट्रोल का भाव 100 रु के पार पहुंच चुका है। मालूम हो कि शनिवार को पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। बता दें कि मई में अब तक 16 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 16 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.59 रुपये और डीजल 4.13 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के दाम आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

पाठको की राय