Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारीं, लगातार 83वें दिन भी कोई बदलाव नहीं

 नई दिल्ली
 
 देश के कई हिस्सों में आज भी आज भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है और घर से निकलने से पहले अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें फिर से 100 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। वही, IOC समेत सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने  पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। नए रेट के मुताबिक महाराष्ट्र को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में  लगातार 83वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।  
 
बता दें कच्चे तेल की कीमतें अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे हैं।  ब्रेंट क्रूड जहां 96.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, वहीं डब्ल्यूटीआई  99.35 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसके बावजूद अभी भी पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ है।

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय