Tuesday, October 20th, 2026

जापान की निवेशक SoftBank की नई तैयारी, टाटा और महिंद्रा से चल रही बात

 नई दिल्ली
जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स टाटा और महिंद्रा के साथ उनकी एक सहायक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है।  निवेशक संस्था के मुख्य कार्यकारी राजीव मिश्रा ने एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले छह महीनों से बातचीत चल रही है और मजबूत ब्रांड और ऑफलाइन बिक्री नेटवर्क के साथ दोनों समूहों में निवेश करने के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

बता दें कि सॉफ्टबैंक ने दुनिया भर में अरबों डॉलर का निवेश किया है, जिसमें पेटीएम भी शामिल है। ये खबर ऐसे समय में आई है जब टाटा समूह सुपर ऐप बनाने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा समूह एक सुपर ऐप बनाने के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक जुटाना चाह रहा है, जो इसे अमेजन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेगा।

 

#SoftBank

Source : Agency

पाठको की राय