Tuesday, October 20th, 2026

भाप्रसे के तीन अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना

भोपाल

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सुश्री शैलबाला अंजना मार्टिन संचालक, आदिम-जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ भोपाल को अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, श्री दिनेश श्रीवास्तव उप सचिव, जनजातीय कार्य विभाग को संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भोपाल और श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भोपाल को संचालक आदिम-जाति क्षेत्रीय विकस योजनाएँ, भोपाल पदस्थ किया है।

 

 

#नवीन पद-स्थापना

Source : Agency

पाठको की राय