Monday, October 26th, 2026

आत्मनिर्भरता की नई राह, नीति आयोग तय कर रहा देश का रोड मैप

भोपाल
आसमान से धरती तक आत्मनिर्भरता की नई राहें बनाई जा रही हैं। इसरो ने आस स्मॉल रॉकेट लॉन्च कर छोटे सेटेलाइट्स की लॉन्चिंग को आसान बना दिया है, वहीं नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर देश के बुनियादी विकास को और गति देने पर मंथन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की सातवीं बैठक हो रही है। पीएम मोदी फसल से लेकर शिक्षा समेत कई अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे। शाम 7 बजे नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर काउंसिल में हुई चर्चा की जानकारी देंगे। भारत अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में राज्यों को चुस्त, लचीला और आत्मनिर्भर होने और सहकारी संघवाद की भावना के अनुरूप  ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में बढ़ने की जरूरत बल दिया जा रहा है।   

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और फसल विविधीकरण के अंतर्गत प्राकृतिक फसलों की बोनी को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए गए कामों की जानकारी दी।  मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि फसल विविधीकरण, तिलहन, दलहन और कृषि-समुदाय में आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार के प्रयास जारी हैं और सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। महाविद्यालयों में डिजिटल वर्किंग और उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किए गए अन्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी भी दी गई।

इन पर चर्चा?
नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक के एजेंडे में फसलों के विविधीकरण, तिलहन दालों और कृषि-समुदायों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-स्कूली शिक्षा का कार्यान्वयन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-उच्च शिक्षा का कार्यान्वयन और शहरी प्रशासन शामिल है। इस बैठक की तैयारियों के तहत जून 2022 में धर्मशाला में अलग-अलग राज्यों के मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था, जो कि केंद्र और राज्यों की छह महीने चली कड़ी कवायद के नतीजे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने की एमपी में 20 फ्लाईओवर और रोप वे पर चर्चा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक से पहले केंद्रीय सड़क परिवहन व शहरी विकास मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की और उन्हें एमपी में 20 नए फ्लाईओवर व शहरों में शुरू की जाने वाली रोप वे सेवा के संबंध में प्रस्ताव दिए। गौरतलब है कि गडकरी ने इंदौर प्रवास के दौरान सीएम द्वारा रखे गए प्रस्तावों को मंजूर करने का ऐलान किया था।

 

#NITI Aayog

Source : Agency

पाठको की राय